खैरागढ़ में लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला साल्हेवारा थाना क्षेत्र का है. जहां 8 जून को 25 वर्षीय महिला चूल्हा खोदरा जंगल तालाब इलाके में मनरेगा कार्य के लिए फोटो खिंचवाने के लिए जा रही थी. वह पैदल ही जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार सिरताज खान और उसका साथी वहां से गुजर रहे थे. दोनों ने महिला से पूछा कहां जा रही हो? जवाब मिला कि मनरेगा के काम से जा रही हूं. बाइक सवारों ने कहा कि हम भी उसी तरफ जा रहे हैं, छोड़ देते हैं.

पीड़ित महिला भरोसा करके बाइक पर बैठ गई. कुछ दूर जाने के बाद दोपहर 3 बजे के आसपास बांधाटोला में बाइक रोकी. खेत में ले जाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगे. पीड़िता ने चिल्लाना शुरू कर दिया. इससे घबराकर आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गए. यहीं मोटरसाइकिल आरोपियों तक पहुंचने सबसे बड़ा सुराग बनी.

एसटी-एससी एक्ट तहत मामला दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सिरताज खान और रितेश मारकंडे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *