शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कारोबारी ढेबर की बढ़ी मुश्किलें: रायपुर में अनवर और बेटे शोएब के खिलाफ एक और ऍफ़आईआर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढती जा रही है। अनवर ढेबर और उसके पुत्र शोएब ढेबर समेत चार लोगों के खिलाफ चोरी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया गया है। कारोबारी अनवर ढेबर के मैनेजर ने चार लोगों के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती और सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट लिखाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर के कारोबार में मैनेजर के पद पर पदस्त मुंबई निवासी इमरान ने एफआईआर कराई है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ फ्लैट का ताला तोड़कर घर में घुसकर दस्तावेज, गहने समेत 20 हजार नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। अनवर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है।

साथ ही प्रार्थी ने  ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराया किया है। शोएब समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी गवाह का पीछा कर जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। शोएब ढेबर और उनके अज्ञात वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज हुई है।

लोगों को शेयर करें