दो दिन पहले घर से निकला था युवक फिर तालाब में तैरता मिला शव

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| कोरबा में शनिवार को एक युवक का शव तालाब में तैरता मिला है। युवक दो दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक कुछ समय पहले दिल्ली से अपने ससुराल रहने के लिए आया था। उसकी पत्नी मानसिक रोगी है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

 

यह भी पढ़े :

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

 

 

जानकारी के मुताबिक, अयोध्यापुरी बस्ती निवासी अशोक गुप्ता गुरुवार दोपहर किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार सुबह कुछ लोगों ने स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब के पीछे तालाब में तैरते हुए शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त अशोक गुप्ता के रूप में हुई।

 

 

यह भी पढ़े :

मेरी बहन को घुमाता है कहकर युवक को मारा ब्लेड फिर दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा

 

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। उसकी पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं होने के कारण वह दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। फिलहाल अशोक का शव तालाब में कैसे पहुंचा यह अभी तक पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसकी हत्या हुई है, हादसा है या फिर खुदकुशी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।

लोगों को शेयर करें