शादी समारोह में जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, बस ने मारी जोरदार टक्कर 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमधा : छत्तीसगढ़ के धमधा की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

ग्राम गीरोधा थाना नंदिनी निवासी हरिश्चंद्र यादव पिता माखन यादव और ग्राम खमतराई, बेरला निवासी पीतांबर उर्फ भोले (35 वर्ष) पिता झाड़ी राम, बरहापुर से धमधा की ओर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि बस चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

इस घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर है। जहां एक ओर शादी के घर में बैंड-बाजे की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *