अमृतधारा में डूबे दो एसईसीएल कर्मी : हल्दीबाड़ी कॉलरी में थे पदस्थ, मृतकों में एक एमपी का, दूसरा तेलंगाना निवासी था

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध अमृतधारा जलप्रपात में मंगलवार को एक दुखद घटना घटित हुई है। जिसमें दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। आपको बता दे कि, दोनों मृतक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के हल्दीबाड़ी कॉलरी में कार्यरत थे।

दरअसल यह घटना उस समय हुई जब दोनों कर्मचारी जलप्रपात के पास गए थे और अचानक पानी में डूब गए। मृतकों में से एक तेलंगाना का निवासी था वहीं दूसरा मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का निवासी था। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया और दोनों शवों को जलप्रपात से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 8 अप्रैल को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के हल्दीबाड़ी कॉलरी में कार्यरत लोगों की एक टीम अमृतधारा जलप्रपात पहुंची थी। फिलहाल दोनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है, और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पानी के गहरे और तेज बहाव के कारण घटित हुई है। प्रशासन ने इस घटना के बाद सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीरता से विचार करने की बात कही है। ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

लोगों को शेयर करें