बेकाबू ट्रक ने ली 2 डीआरजी जवानों की जान, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० सड़क हादसे में दोनों जवानों की मौके पर हुई मौत

रायपुर| सुकमा जिले में शनिवार को एनएच-30 पर हुए सड़क हादसे में डीआरजी के दो जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, जवान नक्सल ऑपरेशन पर गए हुए थे। लौटते समय जिला मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर ट्रक ने बाइक सवार जवानों को टक्कर मा दी। हादसे में डीआरजी के दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सुकमा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान एलमामुंडा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर गए थे। शनिवार की दोपहर बाइक से सभी जवान लौट रहे थे। इसबीच एनएच -30 पर कोंटा डेंग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर फेंका गए। जिनके शरीर में गंभीर चोंटे आई। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, साथी जवानों ने दोनों मृत जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनमें से एक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुड़ा का रहने वाला था। जबकि, मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप का निवासी था। पुलिस ट्रक चालक को ढूंढ रही है।

लोगों को शेयर करें