पम्प चोरों को मिली अनोखी सजा :  1000 रुपये में बेचते थे चोरी का पंप, ग्रामीणों ने पकड़कर पहनाई जूतों की माला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने दो पंप चोरों को अनोखी सजा दी है। ना सिर्फ उन्हें जूतों की माला पहनाई गई बल्कि पूरे गांव में घुमाया भी गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला ग्राम पंचायत आमगांव का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पंप चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान है। इस बीच उन्होंने ग्राम पंचायत कोट के दो आरोपियों को पकड़ लिया, जो पंप चोरी कर महज 1000 रुपये में बेच देते थे। इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया वह हैरान कर देने वाला था।

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जूतों की माला पहनाई और फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों को शेयर करें