उरला के रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी आग; 1 कर्मचारी की मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे उरला औद्योगिक क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। यहाँ के सिंघानिया चौक के पास स्थित रॉयल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई है।

बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में फैक्ट्री के अंदर फंसे 1 कर्मचारी की मौत हो गई है। दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया है।

फिलहाल दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है. फैक्ट्री में रखे ऑयल में आग लगी है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। बहरहाल आग लगने के बाद वहां फार अफरा तफरी का माहौल बना हुआ हैं।

लोगों को शेयर करें