प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 29 जून को सफलतम 3 साल पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 29 जून को सफलतम 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा सुविधानुरूप अस्पताल एवं गौठानों में श्रमदान (साफ-सफाई), निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान, पौधा वितरण, वृक्षारोपण, अस्पताल एवं वृद्धाश्रम, बाल आश्रम में फल वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 

यह भी पढ़े :

कांग्रेस ने अग्निपथ का प्रदेशव्यापी विरोध किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 3 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के अवसर पर सभी जिलों, ब्लॉकों में समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यक्रम समस्त नगर, ब्लाक, जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे।

लोगों को शेयर करें