वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश : मास्टर चाबी से वारदात को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोरिया। वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया और अन्य वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 मोटरसाइकिल और 1 ट्रैक्टर बरामद किया है। ये सभी वाहन सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे।

गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान सूर्यकांत राजवाड़े के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *