VIDEO मोमोज खाने वाले सावधान : पैरों से गूंथे गए मैदा के मोमोज सैकड़ों लोगों ने खाए, वायरल वीडियो देखकर पहुंचे थाने

Featured Latest मध्यप्रदेश

जबलपुर : जिले के बरगी में मोमोज की दुकान चलाने वाले संचालक का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  इसी वीडियो में दुकान संचालक राजकुमार गोस्वामी पैरों से मोमोज बनाने वाली मैदा गूंथता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बरगी के युवाओं ने सरपंच के साथ जाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार गोस्वामी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी की बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने ‘खाटू श्याम’ नाम से मोमोज की दुकान है। राजकुमार की दुकान पर बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाने आते हैं। हाल ही राजकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अंडर गारमेंट पहकर पैरे से मैदा गूंथते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राजकुमार गोस्वामी और उसके साथी सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

राजकुमार गोस्वामी राजस्थान का रहने वाला है। वह पिछले तीन-चार साल से बरगी में एक किराए के मकान में रहकर मोमोज की दुकान चला रहा था।

लोगों को शेयर करें