पचपेड़ी में ग्रामीण की मिली रक्तरंजित लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर: पचपेड़ी में 48 वर्षीय ग्रामीण की रक्तरंजित लाश मिली है। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

पचपेड़ी निवासी दिलीप नायक(48) बर्तन बेचने का काम करते थे। होली के दिन उन्होंने दोस्तों के साथ त्यौहार मनाया। दोपहर में घर चले गए थे। घर में आराम करने के बाद शाम को वे फिर दोस्तों के साथ घूमने निकले। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन रात को उनका इंतजार कर रहे थे।

साथ ही उनके दोस्तों से भी उनके संबंध में पूछताछ की। रात में दिलीप का पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह गांव वालों ने उनकी लाश देखी। शव में चोट के निशान थे। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे।

आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया। स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

लोगों को शेयर करें