बंद कमरे में मिला ग्रामीण का शव : शव के सड़ने पर उठा तेज बदबू, पुलिस जता रही हत्या की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव बंद कमरे में मिला है। शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तराईमाल के धनवारपारा में शनिवार को एक बंद कमरे में 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का शव मिला। भगत मूल रूप से तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तराईमाल के धनवारपारा में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और कमरे से तेज बदबू आने लगी थी। इसके बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें