दो कार में जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, 1 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला पंडरिया थाना इलाके के है.

जानकारी के मुताबिक, पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच  टक्कर हुई है. हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है. एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कबीरधान के धरमपुरा निवासी बताई जा रही है.

राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *