railway crossing

Viral Video: रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दी में था बाइक वाला, 5 सेकंड में उसे ‘यमराज’ नजर आ गए

Featured Latest वायरल खबरे

दुर्घटना से देर भली…। लेकिन यहां तो सब जल्दबाजी में रहते हैं! जी हां, कुछ लोग तो दो-पांच मिनट का इंताजर भी नहीं करना चाहते। इसलिए वे जैसे-तैसे रेड लाइट और रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश में जुट जाते हैं। लेकिन भैया… कभी-कभार चंद मिनट बचाने की जल्दबाजी उन्हें यमराज के पास या अस्पताल पहुंचा देती है! सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है।

यहां देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

 

 

मामला काफी पुराना है, पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार फाटक के बंद होने के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करता है। वह आधी क्रॉसिंग पार कर जाता है कि तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसके पास पहुंच जाती है। बंदा घबरा जाता है, जिससे उसका संतुलन बिगड़ जाता है और पटरी के पास ही गिर जाता है। वो किसी तरह खुद को उठाता है कि इतने में कई किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन उसकी बाइक को छूकर वहां से निकल जाती है। बंदा किसी तरह बच जाता है। लेकिन पूरी घटना कैमरे में कैप्चर हो जाती है, जो हम सबके लिए सीख से कम नहीं।

लोगों में बिल्कुल सब्र नहीं है…

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @OdishaRail से 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में बताया – रानीताल से खुर्दा रोड सेक्शन को 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम जायज स्पीड के लिए अपग्रेड किया गया है, कल से सभी LHB ट्रेनें इस सेक्शन में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे पहले खड़गपुर से रानीताल और खुर्दा रोड से पलासा किया गया था, इसलिए अतिक्रमण घातक होगा। हमेशा अपने परिवार याद रखें। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और छह सौ से अधिक लाइक्स। वहीं जब लोगों ने यह वीडियो देखा तो उनकी हालात खराब हो गई।

अपने अगले ट्वीट में यूजर ने बताया कि यह क्लिप नॉर्थ इंडिया का पुराना वीडियो है, जिसे प्रतिकात्मक रूप में यूज किया है। रेलवे क्रासिंग के इस पुराने वीडियो को देख एक बंदे ने लिखा कि भारतीय हमेशा जल्दी में रहते हैं- बिल्कुल भी सब्र नहीं है। जान जाए, पर जल्दबाजी ना जाए। वहीं दूसरे ने लिखा- बाल-बाल बच गया। कुछ यूजर ने बताया कि यह बहुत पुराना वीडियो है, पर बात को समझाने के लिए एकदम सही है। आपकी क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।

लोगों को शेयर करें