डिटर्जेंट बनाने के लिए किराए से लिया था गोदाम, अवैध तरीके से बनाया जा रहा था गुटखा, दुर्ग पुलिस ने किया भंडाफोड़

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है. यह पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है, जहां डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था.

32 बोरे तैयार गुटका जब्त

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा का गोदाम उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शान ने करीब 15 से 20 दिन पहले किराए पर लिया था. गोदाम लेने के दौरान उसने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण का काम करने की जानकारी दी थी. लेकिन कई दिनों तक उसका गोदाम मालिक से कोई संपर्क नहीं हुआ और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद मिलने लगा, जिससे गोदाम मालिक को संदेह हुआ. इसके बाद उसने जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की जांच की। जांच के दौरान वहां से 32 बड़े बोरों में तैयार गुटखा, 32 बोरों में मीठी सुपारी, गुटखा बनाने में उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल और मिक्सिंग मशीन बरामद की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया.

कानूनी कार्रवाई की जा रही है- सीएसपी

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में जर्दा युक्त गुटखा की पैकेजिंग और निर्माण का कार्य किया जा रहा था. फिलहाल बरामद सामग्री को फूड सेफ्टी अधिकारियों को सौंप दिया गया है और मामले में संबंधित व्यक्तियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *