जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरीजों की आई-साइट में सुधार की ली परीक्षा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग अम्बक का शुभारंभ कर मरीजों से मिले मुख्यमंत्री 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग अम्बक का शुभारंभ किया और वहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऑपरेशन के बाद मरीजों के आई-साइट (नेत्र दृष्टि) में सुधार की परीक्षा ली।

उन्होंने मरीजों के सामने अपनी हाथ की उंगलियां दिखाकर उन्हें गिनने को कहा। श्री बघेल ने अलग-अलग मरीजों के सामने अलग-अलग संख्या में अपनी उंगलियां दिखाई। इस पर सभी मरीजों ने अपनी दृष्टि में सुधार की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री की उंगलियों को गिनकर एकदम सही-सही जवाब भी दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें