युवक ने कुल्हाड़ी से की मां-बाप की हत्या, शव बोरियों में पैक करते समय पहुंची पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सरगुजा : जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सपड़ा गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही मां-बाप की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतक दंपति हीराधार यादव और गुलाबी यादव का दूसरा बेटा मौके पर पहुंचा. उसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने माता-पिता की हत्या की। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था

परिजनों के मुताबिक आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *