प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद में युवक की हत्या, कमरे में बिस्तर से लिपटा मिला शव

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

राजनांदगांव  : शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल नगर में बीती रात एक किराए के मकान में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से युवक का शव बरामद किया है।

बीते बुधवार की रात चिखली पुलिस चौकी के समीप स्थित दीनदयाल नगर में लगभग 30 वर्षीय अर्जुन वाधवानी नामक युवक की हत्या कर दी गई। आज मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद किया। वारदात को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि इस किराए के मकान एक अन्य युवक रह रहा था, जिसने मृतक अर्जुन वाधवानी को फोन करके बुलाया गया था। प्रथम दृष्टिया यह मामला प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित विवाद का सामने आया है, लेकिन वारदात में हर पहलू पर जांच की जा रही है ।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बाहर से कमरे का ताला बंद था। संदेही आरोपी द्वारा पुलिस को कमरे का ताला नहीं खोलना दिया जा रहा था । पुलिस जब भीतर पहुंची तो कमरे के एक हिस्से में शव बिस्तर से लपेटा हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में लाठी,डंडे से मार कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *