युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : ओडिशा बॉर्डर पर मिला शव, हत्या की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर गांव के युवक का शव ओडिशा के बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद सीमावर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुनगापदर निवासी 35 वर्षीय परमेश्वर मरकाम के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर मरकाम बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक और चिंता का माहौल है।

मौके पर पहुंची ओडिशा पुलिस, जांच जारी

घटना स्थल पर ओडिशा पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *