पत्थर कुचलकर युवक की हत्या : शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, दोस्तों ने ही ले ली जान  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी। नगरी क्षेत्र के एक मर्डर का अभी खुलासा हुए चंद घंटे हुए थे कि कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में एक और कत्ल हो गया। इस बार दोस्तों ने युवक की जान ली है। पूरा मामला शराब के नशे में हुए विवाद से जुड़ा है।

दरअसल 29 जून की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच कुरूद के ग्राम डाही में 8-9 लोग शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास शराब का सेवन कर रहे थे, तभी हुलास मंडावी पिता दिना मंडावी 35 वर्ष और एक युवक के बीच शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को मां बहन की गली गलौज कर रहे थे, जिसे सब मिलकर समझाने लगे। इसके बाद हुलास मंडावी सभी के साथ गाली गलौज करने लगा। तभी आरोपी तैश में आकर हुलास से हाथ मुक्के वा डंडे से मारपीट की और अंत में बड़े से पत्थर से सिर पर वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना पर कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर हुलास मंडावी का शव पड़ा हुआ था। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया। सभी आरोपी और सह आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

8 आरोपियों में दो नाबालिग

बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों के पास शराब थी, लेकिन हुलास के पास शराब नहीं था। उसने शराब पिलाने के लिए कहा तो साथियों ने उसे शराब पिला दी। इसी बीच हुलास उनसे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की भी धमकी दी, जिससे सभी साथी आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग आठ आरोपी हैं, जिसमें दो नाबालिग हैं। दो मुख्य आरोपी हैं, बाकी सभी सह आरोपी हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *