कांग्रेस बनाए विश्व सुंदरी सेल : चंद्राकर बोले- छत्तीसगढ़ को एक्सटोर्शन का अड्डा बनाने वालों को कानून व्यवस्था की बात शोभा नहीं देती

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने काफी दिनों बाद एक बार फिर से कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला है। श्री चंद्राकर ने कांग्रेस को सलाह दी है कि, उसे एक विश्वसुंदरी सेल का गठन करना चाहिए। लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस के हाय तौबा मचाने पर चंद्राकर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि, कांग्रेसियों को सारी अकल विपक्ष में रहने पर ही आती है। इसके इसके अलावा भी कई मसलों पर श्री चंद्राकर ने कांग्रेस को जमकर घेरा है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, हर देश विरोधी तत्व का समर्थन करती है कांग्रेस पार्टी। उसके पास और कोई एजेंडा नहीं है। श्री चंद्राकर ने कहा कि, विश्व सुंदरी बनाने के लिए कांग्रेस को सेल खोलना चाहिए। पार्टी में एससी, एसटी, ओबीसी नेत्रियों की कमी भी नहीं है।

विपक्ष में रहने पर ही कांग्रेस को आती है अक्ल

कांग्रेस के पुतला दहन और लाठी चार्ज को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, सारी अकल विपक्ष में रहने पर ही कांग्रेस को आती है, सत्ता में रहने और कुर्सी में बैठने के वक्त नहीं आती। पिछले 5 साल किन परिस्थितियों में लाठी चार्ज होता है, पढ़ लिए होते  तो उनके हाथ से सत्ता नहीं गई होती। जिस आदमी का इतिहास अत्याचार का है वह अत्याचार की क्या दुहाई देगा।

दीपक बैज को कोई नेता मानता नहीं

कांग्रेस संगठन में बदलाव की प्रक्रिया पर अजय चंद्राकर बोले कि, दीपक बैज खुद बूढ़े हो गए हैं क्या, दीपक बैज चले हुए तीर हो गए हैं। यह सब बुफेबाजी है। पेपर में जगह भरना है इसलिए दीपक बैज रोज एक बयान दे देते हैं। बाकी वह फोटोकॉपी भूपेश बघेल जी के हैं।  दीपक बैज को कोई नेता मानता नहीं, जिले वाले उनको स्वीकारते नहीं।

धर्मजीत सिंह, सरगुजा सांसद का दिया उदाहरण  

भाजपा में कांग्रेस से गए नेताओं को जगह नहीं मिलने के कांग्रेसियों के आरोपों पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि, धर्मजीत सिंह जी कहां है, सरगुजा के सांसद कौन हैं, अपने नेताओं को संभाल तो सकते नहीं हैं, सम्मान देना है नहीं। श्री चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेसियों को पहले दिन सिखाई जाती है कि, कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं रखना है, केवल गांधी परिवार का सम्मान करो, बाकी से कोई मतलब नहीं है इसलिए टूट फूट होती है।

कांग्रेस ने खिलाड़ियों से किया छल

राज्य खेल अलंकरण समारोह पर बोलते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, 5 साल का अंतराल आज टूटा है। कांग्रेस तो खिलाड़ियों को पांच साल तक छलती रही। उम्मीद करता हूं, इसमें अब निरंतरता बनी रहेगी, नई सरकार प्रतिवर्ष खिलाड़ी को खेल अलंकरण देगी। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान पांच साल तक खेल अलंकरण हुआ ही नहीं।

कांग्रेस इटेलियन एआई से चलती है

स्कूल में एआई, रोबोटिक्स की पढ़ाई कराने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस इटली के एआई से चल रही है। कांग्रेस और एआई का पुराना नाता है। एआई सदी का नया विषय है, बच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा।

कांग्रेस काल में एक्सटोर्शन का केंद्र बन गया था छत्तीसगढ़

प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ने के आरोप और कांग्रेस नेताओं के डीजीपी से मिलने के मामले को लेकर अजय चंद्राकर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, देश में हर तरह के एक्सटोर्शन का केंद्र बन गया था छत्तीसगढ़। कांग्रेस काल के लोग जेल में हैं या बेल में।  एक्सटोर्शन कांग्रेस की पहचान है, उसे बीजेपी पर न थोपें। कांग्रेसियों को सारी अकल विपक्ष में आने पर आती है, 5 साल में लाठी चार्ज का नियम हो पढ़ लिए होते, समझ होती तो आज उनकी सरकार नहीं जाती।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *