एक महीने की साजिश के बाद की 10 लाख की लूट, मास्टरमाइंड समेत आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी में 10 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी साजिश कंपनी में कार्यरत कर्मचारी दिनेश राव ने ही रची थी।

आरोपी ने करीब एक माह पहले वारदात की योजना बनाई और अपने भाई तथा उसके साथी को इसमें शामिल कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूट की रकम भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को कंपनी की गतिविधियों और नकदी के आवागमन की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने लूट की साजिश को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *