पटवारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, 32 सूत्रीय मांगो को लेकर सोमवार से करेंगे हड़ताल

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : प्रदेश के लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने की सरकार की मंशा पर एक और रोड़ा आ गया है। एक तरफ जहां शनिवार से ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व शिविर लगाए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर राजस्व मामलों की रीढ़ माने जाने वाले पटवारियों ने हड़ताल की चेतावनी दे दी है।

राजस्व पटवारी संघ अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जा रहा है। यानी कि दो दिनों के राजस्व शिविर के बाद फिर से आम लोगों के काम अटकना तय माना जा रहा है। इसी बीच राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने बताया कि इस संदर्भ में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंप दिया गया है और सभी जिलाध्यक्षों को इस संदर्भ में सूचित कर दिया गया है। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल की वजह से शिविर स्थल पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करने की सरकार की मंशा विफल हो जाएगी।

लोगों को शेयर करें