पुलिस आरक्षको ने शराब तस्कर को पकड़ा लेकिन पैसे लेकर नहीं की कार्यवाही, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| जांजगीर-चांपा जिले में पुलिसवालों ने एक शराब तस्कर को तो पकड़ लिया। मगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बल्कि उससे पैसे लेकर उसे छोड़ दिया गया। ऐसा करने वाले 2 आरक्षकों के खिलाफ एसपी विजय अग्रवाल से शिकायत हुई थी। अब शिकायत के बाद दोनों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़े :

ओवरटेक का विरोध किया तो निकाला चाकू और घुसा दिया पेट में, 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

 

 

बताया गया है कि बिर्रा थाने में पदस्थ आरक्षक पदुम कश्यप और आरक्षक मान सिंह ने 9 जुलाई की रात को करही निवासी सहश बंजारे को शराब के साथ पकड़ा था। पकड़ने के बाद दोनों उसे थाने में भी लेकर गए थे। देर रात 2 बजे तक थाने में उसे बिठाये रखा था। फिर 22  हजार पैसे लेकर उसे छोड़ दिया गया। दोनों ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

 

 

यह भी पढ़े :

अंतागढ़ विधायक पर नक्सलियो ने लगाया खदानों का एजेंट होने का आरोप, बैनर लगाकर विधायक का बहिष्कार करने की बात कही

 

 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूरे मामले की शिकायत एसपी विजय अग्रवाल से हुई थी। शिकायत होने के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी चंद्रपुर के एसडीओपी  भवानी शंकर खूंटिया को सौंपी गई थी। जांच में इस बात का पता चला कि दोनों ने पैसे लिए थे और तस्कर को छोड़ दिया था। इसके बाद रविवार को एसपी ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।

लोगों को शेयर करें