नीट परीक्षा में तीसरी बार असफल होने पर 20 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ को असफलता हाथ लगी. जगदलपुर की अभ्यर्थी को असफल होने पर इतनी हताशा हुई की आत्महत्या कर ली. इससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया.

युवती का तीसरा प्रयास था

शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली. वह नीट की परीक्षा में पास नहीं हो पाई थी, उसने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा दी थी. सफल नहीं होने के कारण हताश होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई.

पुलिस का क्या कहना है?

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आड़ावाल के खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू 20 वर्ष जो बीते 3 वर्षों से नीट की तैयारी करने के साथ ही हर बार परीक्षा दे रही थी. बीती रात भी उसका नीट का रिजल्ट आया. इससे पहले तक रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद 1 बजे तक जाग रही थी.

उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. युवती अपने लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रही थी. रात करीब 3.30 बजे जब युवती की मां उसे देखने के लिए कमरे में गई तो कमरा खुला हुआ था. कमरे के अंदर देखने पर बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सीएसपी ने बताया की युवती के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है. उस पर परिवार की ओर से परीक्षा पास करने को लेकर दबाव भी था.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *