अमरनाथ हादसा: छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेसिडेंट कमिश्नर श्री गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर +91-9997060999 तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर +91-1146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़े :

छत्तीसगढ़ में भारी बरसात का चेतावनी, बीजापुर,बस्तर, दंतेवाड़ा,सुकमा नारायणपुर जिले होंगे प्रभावित

 

लोगों को शेयर करें