vidhansabha

विधानसभा : विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने उठाया जल जीवन मिशन का मुद्दा,  मंत्री रुद्र गुरु ने दिया जवाब

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने प्रश्नकाल शुरू होते ही सभी सदस्यों को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। कांग्रेस विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु से सवाल पूछा कि 2021- 22, 2022- 23 जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायपुर जिले में कितनी बजट राशि का आवंटन किया गया कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए। विधानसभा वार की जानकारी देवें।

मंत्री रूद्र गुरु ने जवाब में बताया कि जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता। जिलेवार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है। रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 832400 लाख वर्ष 2022- 23 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी की गई। कुल 46533.55 लाख के वर्क ऑर्डर जारी किए गए ठेकेदार को समय पर कार्य पूरा करने निर्देश दिए गए हैं।

लोगों को शेयर करें