न्यायिक मजिस्ट्रेट को मिली परिवार सहित जान से मारने की धमकी, धमकी भरे पत्र में 3 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पत्र में 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है।

मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है कि यदि 3 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।

धमकी देने वाले ने पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में लिखा गया कि वे बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड क्षेत्रों में सक्रिय हैं। धमकी भरे पत्र में मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही पत्र में लिखा- तुम्हारे ऑफिस में रुपये लेकर तुम्हारे बाबू लोग फाइल को गायब कर गरीबों को परेशान करते हैं। तुन्हें घमंड है छोटे जज होने का, यह सत्य है कि हम तुम्हें मारेंगे। हमें तुम जैसे दुष्टों को मारना एवं देश को बचाना है। रुपये लेकर फैसला करते हो और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हो, पावर का दुरुपयोग कर रहे हो।

मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। पत्र भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *