एनएच-30 पर भीषण हादसा : रॉयल बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 12 से ज्यादा यात्री घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंडागांव/फरसगांव : जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरसगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव पुल के पास करीब 1:30 बजे रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया गया।

गंभीर घायलों को कोंडागांव किया गया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस और ट्रक की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और हादसे का वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *