अंबिकापुर नगर निगम महापौर मेयर इन काउंसिल का गठन, 10 पार्षदों को मिली एमआईसी में जगह

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : अंबिकापुर नगर निगम में महापौर मंजूषा भगत ने मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का गठन किया गया. इसमें 10 पार्षदों को जगह मिली है. जिसमें मनीष सिंह पीडब्लूडी प्रभारी बने तो सुशांत घोष को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

आलोक दुबे को एमआईसी में नहीं मिली जगह

वहीं सभापति के दावेदार रहे आलोक दुबे को एमआईसी में भी जगह नहीं मिली. महापौर मंजूषा भगत चाहती आलोक दुबे को एमआईसी की टीम में जगह मिले लेकिन संगठन के दबाव में मंजूषा भगत उनको अपनी टीम में शामिल नहीं पर पाई. बता दें कि आलोक दुबे सीनियर पार्षद और भाजपा के फायर ब्रांड नेता हैं.

लोगों को शेयर करें