प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी : होली के दिन जमकर खेली होली, घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हडकंप

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद. जिले में युवक और युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों प्रेमी बताए जा रहें हैं. घटना को लेकर हड़कंप मच गया है. पूरा मामला संजारी चौकी क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना होली के दिन की बताई जा रही है. युवक लोमेश साहू और नाबालिग युवती एक दूसरे से प्यार करते थे. आत्महत्या से पहले दोनों ने एक साथ रंग गुलाल भी खेला. नाबालिग देवरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना के बाद पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है.

लोगों को शेयर करें