अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन ने छत्तीसगढ़ को दिए 75 लाख रूपए के चिकित्सा उपकरण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसोसिएशन को दिया धन्यवाद

दो जिला अस्पतालों और एक शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेंगे ये उपकरण    

रायपुर| अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन (एएपीआई) ने छत्तीसगढ़ को 75 लाख रूपए कीमत के छह नग ‘एलाइड मेडिटेक विस्टा इंटेंसिव केयर वेंटिलेटर विद कंप्रेसर’ प्रदान किया है। एसोसिएशन ने अपने कोविड राहत कार्यक्रम के तहत ये मशीनें राज्य को दी हैं। ये वेंटिलेटर्स राजनांदगांव और गरियाबंद के जिला अस्पतालों तथा रायपुर के गुढ़ियारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़े :

वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया ओरिजिन को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि कोल्ली, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गोटीमुकुला और कोविड राहत समिति के अध्यक्ष डॉ. सुजीत पुन्नम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और एएपीआई के बीच समन्वय के लिए  छत्तीसगढ़ एनआरआई नाचा के अध्यक्ष श्री गणेश कार को भी धन्यवाद दिया है जिनकी पहल से प्रदेश को ये उपकरण मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रेक्टिस कर रहे 80 हजार से अधिक डॉक्टर सदस्य हैं। यह एसोसिएशन 1982 से काम कर रहा है।

लोगों को शेयर करें