भाई ने बहाया भाई का खून : शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. इससे छोटे भाई की मौत हो गई.

ये घटना अंबिकापुर के कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई. जहां शराब नहीं पिलाने से नाराज बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया और चाकू गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने देर रात तक जांच की.

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

ये हत्या एसपी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. इससे कोतवाली पुलिस की रात्री गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं बीच शहर में हत्या की घटना होने से लोग सहमे हुए है.

आरोपी भाई फरार

वहीं अपने छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपियों की तलाशी और जांच में जुट गई है.

लोगों को शेयर करें