घर के अन्दर मिली पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश, पुलिस जांच में जुटी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतकों की पहचान इंदिरा साहू और घनश्याम साहू के रूप में हुई है.

दरअसल, मकान में महिला का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला, जबकि घनशयाम साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई बरामद की गई. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है. थाना प्रभारी उमेश साहू ने वारदात को लेकर कहा कि शवों के पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो जाएगा. पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

लोगों को शेयर करें