मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधि और किसानों की मांग पर गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दिए

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

22 जुलाई को शाम 4 बजे गंगरेल नहर से सिंचाई के लिए शुरू होगी जलापूर्ति

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा तथा विधायक अभनपुर एवं धरसीवा सहित किसान संगठनों की मांग को देखते हुए गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा 22 जुलाई को शाम 4 बजे गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा।

 

यह भी पढ़े :

राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग, नेता प्रतिपक्ष ने वोट देने वाले विधायकों का आभार जताया

 

 

प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उईके ने बताया कि गंगरेल में पर्याप्त जलभराव है। गंगरेल बांध की नहर से रायपुर, आरंग , धरसींवा , बलोदा बाजार -भाटापारा ,लवन,पलारी और धमतरी क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

लोगों को शेयर करें