मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटकोना में एनीकट निर्माण का किया भूमिपूजन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

आसपास के 33 गांवों के 30 हजार लोग होंगे लाभान्वित

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के कटकोना में एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 6.75 करोड़ लागत है। यह मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के अंतर्गत बरदर जल प्रदाय समूह का हिस्सा है। इस एनीकट का निर्माण बुधरा नदी पर किया जा रहा है। इसमें 33 गांव शामिल होंगे। इन 33 गांवों के 30 हज़ार से ज्यादा लोगों को इस एनीकट का लाभ मिलेगा। यह एनीकट पेयजल और निस्तारी के लिए उपयोग होगा।

 

यह भी पढ़े :

कटकोना का मल्टीयूटिलिटी सेंटर स्वावलंबन की ओर महिलाओं का एक मजबूत कदम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

लोगों को शेयर करें