सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ का दिया संदेश

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के मौके पर प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि स्वतंत्रता का यह पावन पर्व देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ का संदेश दिया।

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वह प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, सरकार की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रख सकते हैं। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रहेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *