दिमागी ‘नक्सली’ हिंसा की फिराक में हैं, इन्हें आइसोलेट करना होगा- लाल किले से बोले पीएम मोदी

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

नई दिल्ली : आज देशभर में 80वां स्‍वतंत्रत दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्रीय समारोह की अगुआई कर रहे हैं. पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. लाल किला पर ध्वजारोहण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की.

इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से जंतर-मंतर प्रदर्शन का नाम लिए बिना कहा कि, देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा. ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

नक्सलवाद-माओवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य बर्बाद किया – PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नक्सलवाद पर कहा कि – नक्सलवाद-माओवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया. मां बाप के सपनों को चूर-चूर कर दिया. नक्सलवाद ने भारत की बहुत बड़े क्षेत्र को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था.

3500 से ज्यादा हमारे पुलिस के जवान शहीद हो गए. युद्ध से ज्यादा नक्सलवाद ने धरती को लहुलुहान कर दिया. आज मुझे खुशी है कि नक्सली आखरी सांस की स्थिति में हैं. जहां कभी धरती रक्त रंजित रहती थी. आज उसी इलाके में विकास, विश्वास और प्रयास का तिरंगा लहरा रहा है.

दिमागी ‘नक्सली’ हिंसा की फिराक में हैं

पीएम मोदी ने लाल किले से जंतर-मंतर प्रदर्शन का नाम लिए बिना कहा कि, हमे हथियारी नक्सलियों का खात्मा कराने में मुक्ति मिली है. हथियारी नक्सली तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल, मौके की तलाश में है. हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं. समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति भांति के दाव कर रहे हैं. इन दिमागी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि- आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस का नेटवर्क खड़ा करेंगे. आधुनिक संकटों से नागरिकों को रक्षा करने की व्यवस्था करेंगे.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *