डबल मर्डर से दहला राजधानी : जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, पत्नी से विवाद के बाद बौखलाया

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर में पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरी पारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपी जीजा जितेंद्र वर्मा जो पेशे से एक बाउंसर है, उसने अपनी दो सालियों पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी. इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत

मृतक युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम दुर्गेश्वरी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गीतांजलि के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और घर में मौजूद अपनी दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *