हंस ट्रेवल्स कार्यालय में पुलिस की रेड, संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपए बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर में संदिग्ध पार्सल से बड़ी नगदी बरामद होने का मामला सामने आया है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने आज अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय में दबिश देकर एक पार्सल से 16 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय से कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध वस्तु है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंस ट्रेवल्स कार्यालय में दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन सफेद बोरों में बड़ी मात्रा में करेंसी नोट बरामद हुए। बरामद रकम में 20 रुपये के 400 बंडल और 10 रुपये के 800 बंडल शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 16 लाख रुपये है।

पुलिस ने इस संदिग्ध नगदी को जब्त करते हुए बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह राशि किसकी है और इसे किस उद्देश्य से भेजा जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *