डीएसपी के बेटे ने लगाई फांसी, विधानसभा में लगी थी पिता की ड्यूटी, पुलिस जांच मे जुटी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

भिलाई : छत्तीगढ़ के भिलाई में सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां गुरुवार रात DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके डीएसपी के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया तब घटना के समय घर पर कोई नहीं था, और उनके पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी। माँ और बहन जबलपुर सदी में गए हुए थे। युवक बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आयुष झारिया (20) है, जो कि रुंगटा कॉलेज के बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता संतोष झारिया डीएसपी हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार रात संतोष झारिया ड्यूटी से वापस घर पहुंचे। उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटा फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस

इसके बाद पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस बोली- जांच के बाद कारण होगा साफ

इस मामले में स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि आयुष बीबीए का पढ़ाई कर रहा था। पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आ सके। हालांकि, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *