क्षत-विक्षत हालत में मिली युवक की लाश, गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारने की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है. सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की बताई जा रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *