aatmasamarpan

1 एक लाख के ईनामी सहित पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दंतेवाड़ा :  जिले में लोन वर्राटू अभियान के अंतर्गत 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें 1 एक लाख इनामी सहित कुल 5 नक्सली, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस जानकारी के मुताबिक वे सभी कटेकल्याण एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

जिला दंतेवाड़ा में आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, डीआईजी दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं छ्त्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर और नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के एक लाख का एक ईनामी सहित सहित कुल पांच नक्सली आज मुख्यधारा में लौटे।

आत्मसमर्पित नक्सली

(1) कोसरू उर्फ कोहला अलामी, निवासी परलनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर, (कुसमेली पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष)। (इनामी 01 लाख)

2) बदरू अलामी, निवासी परलनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर, (कुसमेली पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष)।

(3) विज्जा माड़वी, निवासी ऐटेपाल टक्कोपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष)।

(4) माड़के कवासी, निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत केएएमएस सदस्या)।

(5) हड़मे मण्डावी, निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता पंचायत केएएमएस सदस्या) द्वारा आत्म समर्पण किया गया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 164 इनामी नक्सलियों सहित कुल 644 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *