सीएम साय के ओएसडी के घर में चोरी, चांदी की मूर्ति समेत 40 हजार उड़ा ले गए चोर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के ओएसडी  रवि मिश्रा के सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने चांदी के लक्ष्मी- गणेश मूर्ति चांदी के 11 सिक्के समेत 40 हजार कैश पार कर दिए है.

जानकारी के मुताबिक ओएसडी  रवि मिश्रा के माता-पिता 2 दिन के लिए रायपुर गए थे, तभी यह चोरी हुई है. बता दें कि ये पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के 2ए कॉलोनी का है. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

लोगों को शेयर करें