राज्य स्थापना दिवस पर नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को स्वरूप देने हम सभी संकल्पित हैं। हम छत्तीसगढ़ राज्य को देश के अग्रणी राज्यों के मध्य गरिमामय स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चंदेल ने कहा हम भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रति छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिए पुनः कृतज्ञता अर्पित करते है उनका आभार करते है।

लोगों को शेयर करें