बड़ा हादसा : बीजापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, 5 लोगों की हालत गंभीर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तत्काल नेलसनार अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां की गई है। पूरा मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पूरी तैयारियां कर ली गई है। जैसे ही कोई मरीज यहां पहुंचता है, उसका तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

लोगों को शेयर करें