मोदी सरकार के अत्याचार का अंत वैसे ही होगा जैसा अंत रमन सरकार का हुआ था : कांग्रेस

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

मोदी सरकार ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर वैसी ही बर्बता कि जैसा रमन सरकार ने बिलासपुर कांग्रेस भवन में किया था

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने एआईसीसी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पुलिस के द्वारा की गयी बर्बरता को मोदी सरकार की हिटलर शाही कार्यवाही बताया हैं कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन करने आये शांति प्रिय कांग्रेस कार्यकताओं को मोदी सरकार की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक मार पीट किया। मोदी सरकार सत्ता के उनमाद में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्षीयों को डरा धमका रही है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट कर रही है।

 

यह भी पढ़े :

जून महीने में केंद्र ने छत्तीसगढ़ को निर्धारित मात्रा का आधा खातू भी नहीं दिया : कांग्रेस

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इसी प्रकार की बर्बरता प्रदेश की तत्कालीन रमन सरकार ने बिलासपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में किया था। कांग्रेस कार्यकताओं को बेरहर्मी से मारा पीटा गया था। महिलाओं को भी घसीट-घसीट कर मारा गया थां जिसके बाद प्रदेश की जनता ने भाजपा की रमन सरकार को उखाड़ फेका दिया था। उसी प्रकार अब देश की जनता मोदी सरकार के बर्बतरता का जवाब आगामी चुनाव में देगी। मोदी सरकार के घमंड को उखाड़ फेक देगीं मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कितना भी अत्याचार कर ले पर कांग्रेस पार्टी जनता के हित के मुददों को प्रमुखता से उठायेगी।

लोगों को शेयर करें