चरामेति फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में वस्त्र,  फल आदि सामग्री बांटी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

 

रायपुर| माना स्थित स्व. कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम में चरामेति फाउंडेशन ने मानसी टेक्सटाइल, मुम्बई, एम. डी. इन्टरप्राइजेस, मुम्बई एवं  श्री अशोक कांकरिया जी, रायपुर के सौजन्य से प्राप्त नाइट गाउन एवं टी शर्ट वितरित किए। इसके साथ ही यहां रहने वाले बीस से अधिक वृद्धजनों फल आदि भी वितरित किए गए। वृद्धाश्रम की लीला यादव,  पारुल चक्रवर्ती, संदीप श्रीवास्तव सहित समस्त वृद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी दिया।

 

यह भी पढ़े :

छॉलीट्यूब अवॉर्ड सेरेमनी 2022 का आयोजन 18 को, 32 कैटेगरी में दिया जाएगा अवॉर्ड

 

 

चरामेति के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि इसके पूर्व बढते कदम के अवंति विहार स्थित आनंद आश्रममें भी वस्त्र,  फल आदि वितरित किए गए थे एवं आनेवाले दिनों में एक और वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण की योजना है। वृद्धाश्रम के संचालक श्री राजेन्द्र निगम जी ने आभार व्यक्त किया। इस  विमल घोषाल, रोशन बहादुर, संजय यादव आदि भी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें