ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, 1 करोड़ से अधिक नकदी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े संगठित आर्थिक अपराधों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली एवं घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, एक नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आईपीएल क्रिकेट सट्टे से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को हवाला नेटवर्क और कारोबारियों के माध्यम से व्हाइट किया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी करन चौधरी रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था।

सट्टे की रकम को पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यवसायिक माध्यमों से कैश डंप कर हवाला चैनलों के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। कृष्णा प्राइड टावर स्थित फ्लैट में छापेमारी के दौरान सुनील अग्रवाल के पास से 50 लाख रुपये नकद और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई, जबकि पुष्कर अग्रवाल के कब्जे से 52 लाख 60 हजार रुपये जब्त किए गए। डिजिटल चैट, यूपीआई ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स के विश्लेषण से यह पूरा नेटवर्क संगठित आर्थिक अपराध के रूप में संचालित होना पाया गया। फिलहाल फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा की तलाश जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी से जुड़े हर नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *